चलिए दोस्तों
आज एक नयी तथा उपयोगी पोस्ट के साथ आपका स्वागत है आपके अपने ब्लॉग में ।आज हम जानेंगे
कि अपने एन्ड्रॉइड फोन का बूट लोगो में अपनी फोटो कैसे लगाएँ।चलिए सबसे पहले जानते हैं कि यह बूट लोगो
आखिर है क्या बला।
बूट लोगो जब भी हम अपना फोन
का स्विच ऑन करते हैं तो क्या आता है सबसे पहले.जाहिर है एक लोगो आता है जो यह बताता
है कि आपका फोन किस कम्पनी का है। यही है बूट लोगो। इस आलेख में हम बूट लोगो की जगह
पर अपनी कोई पसंदीदा फोटो या फिर कुछ और लगाने का तरीका जानेंगे। इस लोगो के गुजरने
के ठीक बाद कुछ वीडियो जैसा शुरु होता है जिसमें आवाज भी होती है , यह कहलाता है बूट
एनिमेशन।
हर बार जब आप अपना फोन ऑन करतें है तो एक जाना पहचाना सा चित्र
आपकी स्क्रीन पर आता है। क्या आपको नहीं लगता कि आप इससे बोर हो गयें हैं।क्या आप अपने
किसी खास का फोटो (जैसे आपके माता पिता, कोई विशेष मित्र आदि) या फिर किसी कम्पनी विशेष
(जैसे- Microsoft,apple,facebok Google etc.)लगाना चाहते हो कि हर बार पावर ऑन करने पर आप अपनी स्क्रीन
पर उन्हे ही देखें। अगर ऐसा है तो चलिए हम करतें हैं आपकी मदद।
आपको जरूरत होगी
- कम्प्यूटर/लैपटॉप
(कोई भी विंडो)
- लोगो बिल्डर
साफ्टवेयर(डाउनलोड करें)
- Logo.bin फाइल(डाउनलोड करें- for micromax unit2)
- MS
Paint programme
पूर्व तैयारी
·
डेस्कटॉप पर राइट क्लिक करें फिर एक नया फोल्डर बनाए
और उसे नाम दें afsanamera.
·
गूगल में अपने फोन का resolution(screen size )
check करें (for micromax unit2- 480*800)
·
जिस फोटो को आप लोगो बनाना चाहते हैं उसे पेन्ट प्रोग्राम
में खोले
·
Resize में जाकर pixels चुनें और maintain aspect ratio पर लगे टिक
मार्क को हटा दें
·
अपने फोन की स्क्रीन साइज को भरें
·
File
मेन्यू के save as में जाकर PNG में क्लिक करें और
img1 नाम से इसे
डेस्कटॉप में सेव कर दें
·
दोबारा File मेन्यू के save as में जाकर PNG में क्लिक करें और img
39 नाम से इसे डेस्कटॉप
में सेव कर दें
चलिए शुरू करतें हैं
- सबसे पहले अपने फोन के लिए logo.bin फाइल डाउनलोड
करें. यह हर एन्ड्राइड वर्जन के लिए अगल-अलग होता है.बस गूगल में अपनें फोन का
नाम और मॉडल नम्बर डालें और यह फाइल डाउनलोड करें.
- Logo.bin फाइल को
कम्प्यूटर के डेस्कटॉप में रख दें
- अब लोगो बिल्डर साफ्टवेयर डाउनलोड
करें .यह एक जिप फाइल होगी.इसे विनरार साफ्टवेयर की मदद से खोले.
- इस साफ्टवेयर की जिप फाइल को खोलने पर आपको एक हरे रंग का आइकन दिखाई देगा.जिस के आगे लिखा रहेगा- LogoBuilder.इस पर
डबल क्लिक करें
- यह एक विंडो खोलता है साथ ही साथ एक पॉप-अप बाक्स भी जिस पर लिखा रहता
है “did
you know”.
- Close बटन में
क्लिक कर के इस पॉप-अप को बंद कर दें.
- लोगो बिल्डर साफ्टवेयर में create new project बटन पर
क्लिक करें
- डेस्कटॉप में क्लिक कर Logo.bin फाइल पर
क्लिक कर
- अब afsanamera फोल्डर ढूंढ कर उसे सेलेक्ट करें
और open में क्लिक
करें
- लोगो बिल्डर साफ्टवेयर को मिनिमाइज
कर दें
- डेस्कटाप से img1और
img39 दोनो फोटो को कापी कर लें
- Afsanamera
फोल्डर खोले,काफी सारी फोटो यहां दिखाई देंगी .इसी विंडो के अन्दर किसी
खाली जगह जाकर right click करें और
paste
करें यह एक बाक्स देगा.यहां replace में क्लिक
कर दें
- लोगो बिल्डर साफ्टवेयर में आए
यहां आपकी वही दोनो फोटो कम्पनी के पहले वाले लोगो की जगह दिखाई देंगी
- में क्लिक करें और प्रक्रिया के पूरी होने तक इंतजार करें
- Afsanamera
फोल्डर में एक नई फाइल Update.zip नाम से
दिखाई देगी
- इसे अपने फोन के क मेमोरी कार्ड मे कापी कर ले .
- Cmw
recovery से इसे
फ्लैश कर लें
किसी भी प्रकार
की सहायता के लिए कमेंट करें
आप हमारे फेसबुक
पेज पर भी हमें अपने प्रश्न भेज सकतें हैं
अगर पोस्ट अच्छी लगे तो शेयर करे....

nice post...
ReplyDeleteक्या आप हमें पूरी प्रक्रिया डिटेल में बताएँगे ?
ReplyDeleteVery useful
ReplyDelete